- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक) – उपखंड क्षेत्र के पलाई ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता मीणा ने बताया कि कुल 39 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी विद्यालय तक पहुंच को आसान बनाना है।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
-
प्रधानाचार्य गीता मीणा, गुलाबचंद मीणा, बृजेश सिंह, जगदीश प्रसाद, एसएमसी अध्यक्ष बद्रीलाल रेगर, नियाजउद्दीन मोहम्मद, रामलाल रेगर, बाबूलाल धाकड़, शारीरिक शिक्षक धर्मराज मीणा
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और साइकिल प्राप्त कर खुशी जताई।
- Advertisement -


















































