लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उन्हेल, झालावाड़। झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड स्थित उन्हेल नागेश्वर में पार्श्वनाथ भगवान के जन्म-दीक्षा कल्याण महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य विश्वरत्नसागरसूरीश्वरजी महाराज ने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में माता-पिता और गुरु का ऋण अत्यंत महान होता है, जिसे अंतिम क्षण तक नहीं चुकाया जा सकता।
धर्मसभा को परम पूज्य तीर्थरत्नसागरजी म.सा. ने भी संबोधित किया। महोत्सव में पाँच से अधिक अठ्ठम तप के तपस्वी तीन दिवसीय उपवास कर रहे हैं। हजारों श्रावक-श्राविकाएँ और तीर्थ पेढ़ी सचिव धर्मचंद जैन, ट्रस्ट गौतम जैन ओसवाल, चौमहला सहित लाभार्थी विरेन्द्र शाह, अनिल देसरला, गौतम जैन, विशाल मेहता, घोटी, हंसराज जैन आदि उपस्थित रहे।
तीसरे दिन का कार्यक्रम प्रातः सामूहिक प्रार्थना और भक्तामर पाठ से शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा। भगवान के अभिषेक पूजन के पश्चात च्यवन कल्याण, प्रवचन, प्रतिकण, संध्या भक्ति और लक्की ड्रा का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि महोत्सव के अंतिम दिन भगवान का जन्म कल्याणक भव्य पैमाने पर मनाया जाएगा। इस दौरान भव्य रथयात्रा, पार्श्वनाथ भगवान की अंगरचना, रात्रि भक्ति संध्या और समाज का साधर्मिक वात्सल्य आयोजित होगा, जिसमें लगभग 12 से 15 हजार श्रद्धालु भाग लेंगे।









































