Home rajasthan उदयपुर–जयपुर वाया रेलमगरा–कुरज होकर एक्सप्रेस रोडवेज बस सेवा शुरू

उदयपुर–जयपुर वाया रेलमगरा–कुरज होकर एक्सप्रेस रोडवेज बस सेवा शुरू

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क  

राजसमंद। (गौतम शर्मा)
उदयपुर आगार द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की उदयपुर–जयपुर एक्सप्रेस रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। नई बस सेवा वाया डबोक, मावली, फतहनगर, दरीबा माइंस, रेलमगरा, कुरज, गंगापुर, भीलवाड़ा, गुलाबपुरा, विजयनगर, नसीराबाद और श्रीनगर होते हुए जयपुर तक संचालित होगी। इस नई सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब जयपुर और उदयपुर की यात्रा लोगों के लिए अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।

 कुरज में बस का स्वागत

जब बस कुरज बस स्टैंड पर पहुंची तो कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने चालक अशोक कुमार मीणा और परिचालक दिलीप नागदा का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर और गुड़-मूठिया खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कैलाश गिरी गोस्वामी, गोपाल बोहरा, राजकुमार तिवारी, बसंती लाल सोनी, मिठुलाल टेलर, राधारानी राजोरा, बलदेव टेलर, देवीलाल यादव, गणपतलाल सोनी, यशवंत कुमार लाहोटी, प्रकाश सोनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 समय सारणी

  • उदयपुर से प्रस्थान — शाम 5:30 बजे

  • डबोक — 6:00 बजे

  • मावली — 6:30 बजे

  • फतहनगर — 6:50 बजे

  • दरीबा माइंस — 7:20 बजे

  • रेलमगरा — 7:35 बजे

  • कुरज — 7:50 बजे

  • गंगापुर — 8:20 बजे

  • भीलवाड़ा — 9:20 बजे

  • जयपुर — सुबह 3:00 बजे आगमन

वापसी यात्रा जयपुर से सुबह 4:00 बजे प्रारंभ होगी।

  • भीलवाड़ा — 9:00 बजे

  • कुरज — 11:15 बजे

  • रेलमगरा — 11:30 बजे

  • दरीबा माइंस — 12:00 बजे

  • फतहनगर — 12:30 बजे

  • मावली — 1:00 बजे

  • उदयपुर — 2:00 बजे आगमन

नई एक्सप्रेस बस सेवा से अब क्षेत्रवासियों को जयपुर और उदयपुर की यात्रा के लिए सुविधाजनक व भरोसेमंद परिवहन विकल्प उपलब्ध हो गया है। यात्रियों ने इस नई बस सेवा का स्वागत किया और इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version