Home accident ट्रांसफार्मर में लगी आग, किसानों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

ट्रांसफार्मर में लगी आग, किसानों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद। (गौतम शर्मा) झोर कस्बा के नाड़े के पास स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और खेतों में चल रही मोटरें बंद हो गईं।

किसानों ने दिखाई तत्परता

खेत पर मौजूद किसान देवीलाल शर्मा की नजर ट्रांसफार्मर से उठते धुएं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत लाइनमैन हकीम सिंह गुर्जर को सूचना दी।

इसके बाद किसान अनिल शर्मा, सुरेशचन्द्र शर्मा, गोपाल शर्मा, नितेश कुमार और नंदकिशोर सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

मिट्टी और पानी से बुझाई आग

ग्रामीणों ने पहले ट्रांसफार्मर पर मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती रही। बाद में पास स्थित नाड़े से पानी भर-भरकर ट्रांसफार्मर पर डाला गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बड़ा नुकसान टला

ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से पास में स्थित दूसरे विद्युत ट्रांसफार्मर को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

किसानों ने आशंका जताई कि भीषण गर्मी और अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी हो सकती है। आग बुझने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version