लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
टोंक।: भारतीय जनता पार्टी, जिला टोंक द्वारा आज टोंक शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जिला अध्यक्ष श्री चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भूतेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर चौराहे तक निकाली गई।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हमीद खान मेवाती ने यात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया और विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
तिरंगा यात्रा में यह रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में ऊर्जा मंत्री व टोंक जिला प्रभारी हीरालाल नागर, कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व विधायक अजीत मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री मोहम्मद विकार खान,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश माहुर, राजेंद्र पराना, सतनारायण चौधरी, श्यामलाल जैन, जिला महामंत्री दीपक संगत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद, सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ जैन,अब्दुल रज़्ज़ाक़, रफ़ीक़ अब्बासी, नाजमा परवीन, यास्मीन खान एवं हजारों कार्यकर्ता ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए।

















































