शाम 5 बजे टूटा था 33केवी का वायर ,आसपुर उपखंड के उपभोक्ता में आक्रोश
आसपुर। सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति नियमित और तत्काल उपभोक्ताओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है ।लेकिन आसपुर में शाम पांच बजे टूटा वायर सवेरे 9.30 बजे तक ठीक नहीं हो पाया जिससे रात भर उपभोक्ता अंधेरे में रहें।जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम उदयपुर बांसवाड़ा मेन हाईवे पर 33केवी का वायर व विक्रोस टूट गया था । जिसकी जानकारी लोगो द्वारा विभागीय अधिकारियों को दे दी गई । परंतु शाम होने के कारण न ठेकेदार पहुंचा और नहीं विभागीय कार्मिक ।जिसके चलते रात भर आसपुर ,पूंजपुर , कतिसौर,रामगढ़ ,बन कोड़ा सहित कई जीएसएस को विद्युत सप्लाई बंद रही ।जिससे रात भर उपभोक्ता कस्टमर केयर ,अधिकारियों को फोन करते रहे ।लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सवेरे उपभोक्ता के आक्रोश को देखते हुए ठेकेदार के कार्मिक करीब 8.30बजे मौके पर पहुंचे । वहीं ठेकेदार के आठ कार्मिक की जगह दो ही मौके पर पहुंचे व विधुत विभाग के कर्मचारी सुबह वायर ठीक करने मौके पर पहुंचे हैं इधर ठेकेदार की दादागिरी के चलते आए दिन थोड़ी बरसात होते ही बिजली गुल हो जाती है। जो दूसरे दिन चालू होती है। बिजली बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन व रात में अघोषित बिजली कटौती के चलते उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।