Home latest तेजाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव मनाया

तेजाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव मनाया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे में वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में मंदिर विकास समिति की ओर से पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष लोकेश पांचाल ने बताया कि रविवार को तेजाजी मंदिर परिसर में पौष बड़ा महोत्सव के अवसर पर तेजाजी महाराज की भव्य झांकी सजाई गईं| इस दौरान दोपहर बाद करीब 3 बजे तेजाजी की महाआरती कर मालपुए, दाल व पकौड़ी का भोग लगा कर प्रसादी वितरित की गई। भक्तजनों ने क्षेत्र की खुशहाली अमन की प्रार्थना की | महा प्रसादी ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version