लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डोडियाना।
वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश के चेयरमेन लक्ष्मीनारायण गौरा (पप्पू गौरा) का खरनाल जाते समय ग्राम डोडियाना पहुंचने पर ग्रामीणों एवं जाट समाज के बंधुओं ने भव्य स्वागत किया।
ग्राम में प्रवेश करते ही जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
गौरा ने किया भावुक संबोधन
लक्ष्मीनारायण गौरा ने कहा कि “डोडियाना में मिला यह सम्मान मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर है, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा।”
उन्होंने कहा कि वीर तेजाजी समाज और किसान हितैषी देवता हैं। समाज को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए एकजुट होकर शिक्षा, सेवा और संस्कार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
समारोह में शामिल रहे
इस अवसर पर समाजसेवी पूनाराम चोयल, नन्दकिशोर गटियाला, रामनारायण गटियाला, रामदेव उड़द, सीताराम चौयल, मुकेश सोनी, शाहिद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
