Home latest श्रीगंगानगर जिला प्रमुख उपचुनाव

श्रीगंगानगर जिला प्रमुख उपचुनाव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 हाईकोर्ट ने हटाई रोक, अब चुनाव आयोग करेगा अगली प्रक्रिया तय

 श्रीगंगानगर। (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ)

श्रीगंगानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जिला प्रमुख जिला परिषद उपचुनाव प्रकरण में लंबे समय से चल रही कानूनी अड़चन अब दूर हो गई है।

10 जून 2025 को उच्च न्यायालय जोधपुर ने जिला प्रमुख उपचुनाव पर स्थगन आदेश (स्टे) दिया था। यह आदेश जोन 22 से सदस्य पद रिक्त होने के कारण पारित किया गया था।

अब जोन नंबर 22 से रिम्पी लूणा के निर्वाचित होने के बाद अदालत ने रिट का निस्तारण कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव की प्रक्रिया पर लगी रोक भी हटा दी गई है।

चुनाव आयोग करेगा अगला निर्णय

अब जिला प्रमुख चुनाव की आगे की प्रक्रिया को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग निर्णय करेगा। वहीं, आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग को कांग्रेस जिला प्रमुख प्रत्याशी दुल्ला राम इंदलिया द्वारा एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया।

कांग्रेस प्रत्याशी की मांग

दुल्ला राम इंदलिया ने अपने प्रार्थना पत्र में आग्रह किया है कि जिस स्थान से चुनाव प्रक्रिया रोकी गई थी, उसी स्थान से प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version