Home latest गणेश महोत्सव में भक्ति व उल्लास का माहौल

गणेश महोत्सव में भक्ति व उल्लास का माहौल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 पादूकलां।

कस्बे के गणेश चौक में चल रहा 11 दिवसीय गणेश महोत्सव भक्ति और उत्साह के साथ अपने परवान पर है। महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ था।

गणेश महोत्सव समिति के सदस्य अंकित सोनीपवन लखारा ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

दिनभर भक्ति का माहौल

  • नित्य पाठ-पूजा के साथ दिन में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए जाते हैं।

  • रात्रि में पुरुष मंडल द्वारा गजानंद जी की महिमा का गुणगान किया जाता है।

  • महिलाओं ने रिद्धि-सिद्धि विनायक की महिमा का भजन संकीर्तन करते हुए भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।

  • युवाओं ने रात को नृत्य एवं भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

श्रृंगार व पूजा-अर्चना

गजानंद जी की प्रतिमा का श्रृंगार कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और परिवार व समाज की खुशहाली की कामना की।

लगातार हो रहे इन भक्ति कार्यक्रमों से पूरे कस्बे में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version