लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर
श्री गंगानगर में दर्दनाक हादसा नेशनल हाइवे 911 पर तेज रफ्तार का कहर, एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-911 पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला यहां 41 एनपी बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
तेज रफ्तार बस में स्कूटी सवार तीनों को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस अत्यधिक तेज गति में थी। टक्कर के बाद बस महिलाओं को करीब 100 फीट तक घसीटती चली गई जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को रायसिंहनगर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।
6 माह की गर्भवती
भाभी का अल्ट्रासाउंड करने जा रही थी युवतियां
बताया जा रहा है कि सुमन 27 वर्षीय दोनों ज्योतिया की भाभी लगती है और 6 माह की गर्भवती थी बलवंत सिंह की पत्नी रेशमा का अल्ट्रासाउंड करने के लिए राइजिंग नगर आ रही थी उनके साथ पिंकी पुत्री भगवान सिंह और सुमन पुत्री जीत सिंह स्कूटी पर सवार थी जैसे ही उन्होंने भारत माला रोड पर स्कूटी को मोड तो रायसिंहनगर की ओर से आ रही बीकानेर डिपो की बस राज 14 पे 5173 ने टक्कर मार दी सुमन व पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रेशमा ने अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं एक ही परिवार की थी जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण तथा रोडवेज बसों की लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
















































