तीन दिवसीय गरबा महोत्सव में झूमा कुमुद विहार

0
84
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। दादीधाम रोड स्थित कुमुद विहार 1 में तीन दिवसीय भव्य गरबा आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें कॉलोनी के सभी सदस्यों ने माता की भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ भाग लिया।

माता के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया था, जिसमें रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट ने वातावरण को दिव्य बना दिया। गरबा नृत्य में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बढ़-चढ़कर शामिल हुए। महिलाओं के पारंपरिक परिधानों और सधे हुए कदमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

इस दौरान महिलाओं और पुरुषों की युगल प्रस्तुतियों ने भक्ति और कला के अद्भुत समन्वय को प्रदर्शित किया। आयोजन की सफलता का श्रेय जगदीश अग्रवाल और प्रकाश छाबड़ा के कुशल नेतृत्व को जाता है। उनके मार्गदर्शन में गणपत चोपड़ा, महेश मोदानी, सुरेश माहेश्वरी, अजय लोहिया, बलवंतराय लढ़ा, संदीप कोगटा, अरुणा राठी और रिया गांधी ने भी पूरा सहयोग दिया।

कार्यक्रम केवल नृत्य उत्सव नहीं था, बल्कि यह सांस्कृतिक सौहार्द और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया। सभी सदस्यों ने मिलकर इसे यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here