तम्बावती नगरी किसान उत्पादक कंपनी की वार्षिक आम सभा संपन्न

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क  

 
1 करोड़ 41 लाख से अधिक का टर्नओवर, 2 हजार से ज्यादा शेयरधारक लाभान्वित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
Hindustan Zinc Limited द्वारा BAIF Development Research Foundation के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के तहत किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। इस दौरान रामपुरा आगुचा की तम्बावती नगरी किसान उत्पादक कंपनी की वार्षिक बैठक में बड़ी संख्या में किसान शेयरधारकों ने भाग लिया। कंपनी ने इस वर्ष 1 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक का टर्नओवर दर्ज किया है और इसका शेयरधारक आधार 2000 से अधिक हो गया है।

 कार्यक्रम में हुई महत्वपूर्ण चर्चाएं

सभा में सहायक निदेशक (कृषि विभाग) उषा मीणा, कृषि अधिकारी रामलाल बलाई, पूर्व सरपंच बालकिशन शर्मा, क्षेत्रीय प्रमुख (इफको) लालाराम चौधरी, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड से राम मुरारी (आईबीयू सीईओ), अभय गौतम (डिप्टी सीएसआर), अभिमन्यु सिंह (हेड एडमिन, रामपुरा आगुचा) तथा सीएसआर एवं बायफ टीम उपस्थित रहे। बैठक में 120 किसानों ने भाग लिया।

एफपीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संस्था के दृष्टिकोण और मिशन का परिचय देते हुए वित्त वर्ष 2024–25 की व्यावसायिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही आगामी वित्त वर्ष 2025–26 के लिए व्यवसायिक योजना, निदेशक चुनाव और बोनस शेयर वितरण पर चर्चा की गई।

 किसानों के लिए सशक्तिकरण का माध्यम

समाधान परियोजना के तहत कंपनी अधिनियम 2013 के अंतर्गत एफपीओ की स्थापना कर किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है। यह संगठन कृषि आदानों की खरीद, उत्पादन, कटाई, ग्रेडिंग, एकत्रीकरण और विपणन में किसानों को सहयोग प्रदान करते हैं।

 6 जिलों में 5 एफपीओ, 9000 से अधिक शेयरधारक

हिंदुस्तान जिंक ने समाधान पहल के तहत 6 जिलों में 5 एफपीओ स्थापित किए हैं। इनसे 9000 से अधिक किसान शेयरधारक सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। एफपीओ के माध्यम से किसानों को खेती की लागत कम करने, बाजार तक सीधी पहुंच, उत्पाद के बेहतर मूल्य निर्धारण तथा नियमित बाजार जानकारी मिलने में मदद मिल रही है।

यह उपलब्धि राजस्थान में टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में हिंदुस्तान जिंक और उसके साझेदारों के समर्पण को दर्शाती है। समाधान कार्यक्रम समुदायों को सशक्त बना कर कृषि क्षेत्र के लिए एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here