लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एमएसजी अवतार माह की खुशी में डेरा सच्चा सौदा चूरू जोन के सेवादारों का मानवता कार्य
तारानगर, चूरू | बुधराम वर्मा।
तारानगर, चूरू | डेरा सच्चा सौदा के गद्दीनशीन पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा द्वारा संचालित 172 मानवता भलाई कार्यों को आगे बढ़ाते हुए चूरू जोन के सेवादारों ने तारानगर में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
परम पिता शाह सतनाम जी महाराज (एमएसजी) के अवतार माह भंडारे की खुशी में तारानगर स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 350 जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए।
मानवता सेवा ही डेरा सच्चा सौदा की पहचान
इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार प्रभुदयाल इंसा एवं इमिचंद इंसा ने बताया कि पूज्य गुरुजी के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए 172 मानवता भलाई कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों के अंतर्गत ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
बड़ी संख्या में सेवादार रहे मौजूद
कंबल वितरण कार्यक्रम में आम्रपाली, राजवीर, राजपाल, इमिचंद, रामचंद्र, मनोहरलाल, दीपाराम, डूंगरमल, रेशमा, तारामणी, सरिता, सुनिता, श्याम कंवर, रमेश कंवर, रामधन, भगवानाराम, सांवरमल, प्रभुराम, धर्मपाल, जगदीश, नेतराम, राजकुमार, विनोद सहित पक्की समिति के सेवादार और सैकड़ों की संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया तथा भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।









































