- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़। विभागीय निर्देशानुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को मानते हुए केरियर डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्य लाल चंद सोनी द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया, उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के दिए गए वाक्य
‘उठो जागो तब तक मेहनत करो जब तक लक्ष्य प्राप्ति ना हो जाए।’को उजागर किया।
जिसमें सभी छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में केरिय बनाने के विषय में सभी कार्मिकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के अमूल्य चरणों को छात्राओ के समक्ष बताया गया।इस अवसर पर स्टाफ कार्मिक हिना खानम, रामेश्वर गुर्जर, पूजा देवी, प्रकाश चंद, मोहन लाल, वर्षा वर्मा,मुकेशी मीना, अर्चना दीया, कपिल कुमार, राहुल कुमार, हर्षन्ना श्रीवास्तव, हरि शंकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
- Advertisement -










































