सवाई माधोपुर: ऑनलाइन सट्टा व ठगी गैंग का पर्दाफाश, युवती समेत 5 गिरफ्तार

0
71
- Advertisement -

सवाई माधोपुर: ऑनलाइन सट्टा व ठगी गैंग का पर्दाफाश, युवती समेत 5 गिरफ्तार

करोड़ों की ठगी का आरोप, लैपटॉप-मोबाइल और 20 सिम कार्ड बरामद

सवाई माधोपुर से लोकेश की रिपोर्ट

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर। जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे और ठगी के आरोप में एक युवती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन और 20 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में एएसपी रामकुमार कसवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी उदय सिंह मीणा की देखरेख में खण्डार और मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इस गैंग का पर्दाफाश किया।

गिरफ्तार आरोपी

सम्यक जैन (23) पुत्र विमल चंद जैन, हरसहाय की कटला, सवाई माधोपुर।अभिषेक (28) पुत्र ओमप्रकाश, जाति खंगार, नीम चौकी मोहल्ला, सवाई माधोपुर।बुद्धि प्रकाश उर्फ कुलदीप पुत्र सुल्तान, निवासी श्योपुर, मध्यप्रदेण।  प्रिंस नामा (21) पुत्र कृष्ण मुरारी, न्यू मार्केट, सवाई माधोपुर ।ज्योति (28) पुत्री रामजीलाल, निवासी निस्ती वास, थाना आमेर, जयपुर।

पुलिस रिमांड पर आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। अदालत ने सभी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह राजस्थान ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी सक्रिय था।

बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता

ऑनलाइन सट्टा और ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आमजन को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।

पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here