स्व. प्रहलाद सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवाभाव का अनूठा आयोजन

0
142
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्याम रसोई का हुआ शुभारंभ
जयपुर। स्वर्गीय प्रहलाद सिंह  की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवा की भावना को समर्पित श्याम रसोई का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील दंड रहे, जिन्होंने रसोई का शुभारंभ कर स्व. प्रहलाद सिंह जी के सेवाभाव एवं समाजप्रेम को याद किया।
इस अवसर पर स्व. प्रहलाद सिंह  के पुत्र डॉ. आजाद सिंह, अध्यक्ष—राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था एवं अध्यक्ष— श्याम सेवा समिति, सचिव—पंचवटी विकास समिति ने बताया कि श्याम रसोई का उद्देश्य जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—पार्षद पवन , नटराज गणेश , डॉ. हितेंद्र दीक्षित, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. विनोद , डॉ. सागर सिंह, रवि वाल्मीकि , नीरज मेहरा , मदन गंगवाल , विपिन , संजय , दिलीप , रोशन पुरोहित , राजकुमार , सोहन कुमावत , दिनेश , सुशील सेन, गजानंद , पवन  मारोठपुरा, गिरीश , अशोक गुप्ता , अनंत देव टॉक आदि उपस्थित रहे।
सभी ने स्व. प्रहलाद सिंह जी के व्यक्तित्व और समाजहित में उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्याम रसोई को एक सार्थक पहल बताया।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here