लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा, राजसमन्द।
राजसमंद की विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि इस वर्ष दीपावली पर देशभर में 6050 अरब रुपये का ऐतिहासिक व्यापार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों, साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्वदेशी दीपावली’ के आह्वान का प्रत्यक्ष परिणाम है।
विधायक माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले अभियानों ने देश के बाजारों में भारतीय उत्पादों की मांग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
-
इस दीपावली 87 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दी, जिससे देश की खुदरा अर्थव्यवस्था को नया संबल मिला।
-
ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई।
-
इस त्योहारी व्यापार से 50 लाख से अधिक रोजगार अवसर सृजित हुए।
विधायक ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को “मृत अर्थव्यवस्था” बताने का प्रयास किया था, लेकिन वर्तमान आंकड़े यह प्रमाणित करते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था जीवंत, सशक्त और तेजी से बढ़ रही है।
विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी, देश के व्यापारियों, श्रमिकों और नागरिकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और विश्वास जताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ आने वाले वर्षों में राष्ट्र के उत्कर्ष का आधार बनेगा।











































