Home latest स्वास्तिक प्रोसेस हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन

स्वास्तिक प्रोसेस हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— मजदूर की मौत पर 15 लाख मुआवजे की मांग

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
स्वास्तिक प्रोसेस हाउस में काम करते समय घायल हुए एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और समाजजन बुधवार सुबह से ही फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठ गए और 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान टायर भी जलाए गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।


  हादसे के बाद बिगड़ा माहौल

मांडलगढ़ थाने के किशनजी का खेड़ा निवासी हिम्मत सिंह शक्तावत (38) बीते 15 वर्षों से स्वास्तिक प्रोसेस हाउस में काम कर रहे थे। 3 अक्टूबर को काम के दौरान वे अचानक गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर रेफर कर **महाराणा भूपाल चिकित्सालय, उदयपुर भेजा गया। 7 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


  15 लाख मुआवजे की मांग

परिजनों ने कहा कि हिम्मत सिंह ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए फैक्ट्री प्रबंधन को कम से कम 15 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए। प्रारंभ में 25 लाख रुपये की मांग की गई थी, बाद में परिजन 15 लाख रुपये पर सहमत हो गए, लेकिन प्रबंधन ने कोई घोषणा नहीं की। इससे आक्रोश बढ़ गया।


 टायर जलाकर जताया विरोध

प्रबंधन से सहमति नहीं बनने पर प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री गेट के बाहर टायर जलाए और टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुआवजे की घोषणा नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।


  पुलिस मौके पर

सूचना पर  प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों तथा प्रबंधन पक्ष से बातचीत की जा रही है। फिलहाल समझाइश का दौर जारी है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version