सवा सौ किलो वजनी महिला की सर्जरी करने में एमजीएच को मिली सफ़लता

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

महात्मा गांधी अस्पताल में 120 किलोग्राम वज़नी महिला की हुई हार्ट सर्जरी

हाई रिस्क सर्जरी हुई छोटे चीरे से

जयपुर।  जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की हृदय रोग विभाग में चिकित्सा विभाग में एक जटिल सर्जरी करके चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सवा सौ किलो वजनी महिला की जोखिम भरी सर्जरी करने में सफलता हासिल की है। सबसे बड़ी बातें की ऑपरेशन मिनिमल इनवेसिव तकनीक यानी छोटे चेहरे से किया गया वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉक्टर अजय मीणा ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए माइट्रल वाल्व को बदला गया।

मरीज को गंभीर माइट्रल वाल्व स्टेनोसिस, अत्यधिक मोटापा (मॉर्बिड ओबेसिटी) तथा लंबे समय से ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या थी। इसकी वजह से सर्जरी जटिलता हो गई थी। ऊंचे बीएमआई और कमजोर श्वसन क्षमता के कारण कई जगह मना भी कर दिया गया था।
डॉ. अजय मीना ने बताया कि जरूरी जांचों और मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी (MICS) तकनीक के जरिए तय किया। उन्होंने कहा कि एक तो महिला उस पर मोटापे के कारण ऑपरेटिव एक्सपोज़र सीमित था, जिससे सर्जरी तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन टीम के सामूहिक प्रयासों से ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सर्जरी के बाद मरीज की पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी अत्यंत संतोषजनक रही, विशेषकर सांस गति सामान्य हो गई और मरीज को ऑपरेशन के चौथे दिन ही सामान्य होने पर घर भेज दिया गया। ऑपरेशन में कार्डियक एनेस्थीसिया टीम—डॉ. सौरभ एवं डॉ. अभिनव की विशेष भूमिका रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here