सूरतगढ़ में कांग्रेस ने चलाया “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” अभियान

0
151
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सूरतगढ़: (अमित पारीक) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को विधायक जनसेवा केंद्र में वोट चोर, गद्दी छोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डूंगरराम गेदर ने की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी हेतराम जाखड़, कार्यक्रम प्रभारी गोपाल डागला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गगन वड़िंग, युवा नेता अमित कड़वासरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरतगढ़ के अध्यक्ष परसराम भाटिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजियासर के अध्यक्ष गिरधारी स्वामी, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल और पूर्व उपप्रधान कृष्ण गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी हेतराम जाखड़ ने कहा कि बीजेपी ने झूठे वादों और वोट चोरी के माध्यम से देश के युवाओं और किसानों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। उन्होंने कहा कि रोजगार, किसान के लिए एमएसपी और खाद जैसी समस्याओं पर सरकार तटस्थ रही है। जाखड़ ने यह भी आरोप लगाया कि देश में राजशाही हावी हो रही है और सच बोलने वालों को दबाया जा रहा है।
विधायक डूंगरराम गेदर ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है। उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी के खुलासों ने बीजेपी की पोल खोल दी है। गेदर ने कहा कि बिहार में 67 लाख वोट काटना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करते हुए जनता की आवाज बनकर बीजेपी के कुचक्रों का सामना करेगी।
ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देश के नागरिकों को जागरूक करेंगे और बीजेपी की प्रत्येक साजिश का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और बीजेपी की गलत नीतियों का विरोध करें।
कार्यक्रम में नगरमंडल अध्यक्ष जेपी गहलोत, संगठन महामंत्री अनिल रोकणा , मंडल अध्यक्ष श्योपत भोभरिया समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल ने किया।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here