Home accident सुपारी बनी सांस की दुश्मन, डॉक्टरों ने बचाई जान

सुपारी बनी सांस की दुश्मन, डॉक्टरों ने बचाई जान

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

नितिन मेहरा

अजमेर। अजमेर के जेएलएन अस्पताल के श्वसन रोग विभाग में नावां (नागौर) निवासी 31 वर्षीय मरीज रामनारायण के सांस की नली से दो सेंटीमीटर की सुपारी दूरबीन जांच द्वारा निकाली गई। विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि मरीज पिछले एक साल से लगातार खांसी, सीने में दर्द और सांस की परेशानी से जूझ रहा था। मरीज ने पिछले एक साल में कई जगह डॉक्टरों दिखाया लेकिन आराम नहीं आया और परेशानी बढ़ती गई।

अंततः मरीज ने अजमेर के जेएलएन अस्पताल के श्वास रोग विभाग में पहुंचा जहां चिकित्सकों को छाती के एक्स-रे में सांस की नली में कुछ फंसा होने का संदेह होने पर यूनिट हैड डॉ. रमाकांत दीक्षित एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीयूष अरोड़ा के निर्देशन में ब्रोंकोस्कोपी की जांच की। इससे पता चला कि मरीज के सांस की नली में सुपारी फंसी हुई है। डॉक्टरों की टीम ने ब्रोंकोस्कोप की मदद से फंसी हुई सुपारी को बाहर निकाला। इससे मरीज को राहत मिली।

डॉक्टर्स की टीम में सीनियर प्रोफेसर एवं यूनिट हैड डॉ. रमाकांत दीक्षित एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीयूष अरोड़ा के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप चौधरी एवं डॉ. रणजीत मेघवंशी, रेजिडेंट डॉ. गीता, डॉ. हनुमान शर्मा, डॉ. हसीफ, डॉ. हिमांशु तथा नर्सिंग स्टाफ मानवेंद्र सिंह, गजराज, निवेदिता, मधु शामिल रहे। डॉ. पीयूष अरोड़ा ने बताया कि मरीज अब स्वस्थ है तथा कुछ दिन चिकित्सकों की निगरानी में रहेगा। मरीज के परिजनों ने समस्त चिकित्सकों का धन्यवाद दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version