Home education सुनीता बधाला ने JRF परीक्षा में ऑल इंडिया जनरल केटेगरी में चौथा...

सुनीता बधाला ने JRF परीक्षा में ऑल इंडिया जनरल केटेगरी में चौथा स्थान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोबनेर  (हेमंत शर्मा)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली द्वारा जारी की गई जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा के परिणामों में कृषि महाविद्यालय, फतेहपुर की छात्रा सुनीता बधाला ने ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी में चौथा स्थान प्राप्त कर न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही वह राज्य में टॉप स्थान पर रहीं।

राज्य में कुल पाँच कृषि विश्वविद्यालयों के बीच आयोजित परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल कर सुनीता बधाला ने अपने परिश्रम और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिणाम घोषित होते ही श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर तथा इसकी सभी इकाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए इस उपलब्धि को महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

महाविद्यालय में उत्सव जैसा वातावरण है। प्राचार्य, प्राध्यापकगण तथा छात्र-छात्राओं ने सुनीता की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। इस उपलब्धि ने न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा भी प्रदान की है।

सुनीता की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और उच्च शैक्षणिक क्षमता का प्रमाण है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि उनकी उपलब्धि अन्य छात्राओं को भी लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version