- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी सुधांश पंत का ट्रांसफर के मायने
जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का केंद्र सरकार में तबादला कर दिया गया है। अब वे नई दिल्ली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। केंद्र ने उनका आदेश जारी कर दिया है।
सुधांश पंत को राजस्थान में केंद्र और राज्य के बीच समन्वय की बेहद महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता था। उनकी पहचान दिल्ली के शीर्ष स्तर तक मजबूत पकड़ रखने वाले आईएएस अधिकारी के रूप में रही है।
सूत्रों का कहना है कि सुधांश पंट ने स्वयं मुख्य सचिव पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि उनका रिटायरमेंट अभी लगभग 14 महीने दूर है, ऐसे में अचानक हुए इस ट्रांसफर ने नौकरशाही और राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजस्थान प्रशासन में यह एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि पंत की कार्यशैली और केंद्र से बेहतर तालमेल राज्य सरकार के लिए काफी अहम माना जाता था। अब उनके स्थान पर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
- Advertisement -
















































