सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी ने खड़े रहकर कराई गंदे पानी की निकासी

0
335
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समदड़ी क्षेत्र के अजीत गांव से मजल रोड पर गंदे पानी और कीचड़ फैलने होने की लोक टुडे  न्यूज़ चैनल द्वारा सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए प्रमुखता से खबर दिखाने पर अजीत ग्राम पंचायत हरकत में आया और ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी वासुदेव सेन द्वारा मौके पर खड़े रहकर गंदे पानी की निकासी और नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया ।
कार्य प्रगति पर है वहीं ग्राम पंचायत द्वारा समय-समय पर गांव की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए गांव के सहमुखी विकास को लेकर उच्च अधिकारियों से एवं विधायक कोटे से कई बार समय-समय पर फंड मंगवाकर गांव का विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिय।  गांव के विकास के लिए हमेशा सदैव सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी तत्पर रहते हैं। कभी किसी व्यक्ति को शिकायत का मौका नहीं दिया जाता है। ग्राम पंचायत में आने वाले आम गरीब और किसान प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति के लिए रोजगार का अवसर प्रधान किया जाता है । समय-समय पर ग्राम पंचायत में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाती है।  जिससे कि वह संपूर्ण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके इसी कड़ी को देखते हुए अजीत ग्राम पंचायत क्षेत्र के अधीन आने वाले गांव के लोग सरपंच की निरंतर तारीफ करते आ रहे हैं । ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव में विकास की गंगा बहा देने से दूसरी बार सरपंच बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और आगे भी अपेक्षा करते हैं कि गांव का सहयोग ग्राम पंचायत को समय-समय पर मिलता रहे ।  ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी व कर्मचारी हमेशा गांव के विकास के लिए तत्पर रहते हैं और आगे भी रहते रहेंगे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here