Home education स्पोर्ट्स मीट 2025 उड़ान का आयोजन किया गया

स्पोर्ट्स मीट 2025 उड़ान का आयोजन किया गया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर।स्वामी आर एन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन करणी नगर स्थित स्वामी आरएन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट उड़ान का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स मीट में मिडिल और सेकेंडरी विंग के लगभग 800 तथा प्राइमरी विंग के 750 विद्यार्थी अपना दमखम दिखा रहे हैं।कार्यक्रम का प्रारंभ मशाला प्रज्वलित कर प्रोफेसर डॉक्टर हेमंत दाधीच प्रो वाइस चांसलर राजूवास बीकानेर के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य बिंदु बिश्नोई तथा रामलाल स्वामी कोऑर्डिनेटर हरि वर्मा ने किया।


खेल प्रभारी ने बताया कि 2 दिन चलने वाली स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी भाग लेंगे।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट से सम्मोहित किया इसके पश्चात विद्यालय के बैंड ने अपनी स्वर लहरिया बिखरते हुए शमा बांधा। सभी विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ खेल भावना की शपथ को ग्रहण किया। कक्षा 6, 7, 8 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत माश र्ड्रिल का भी दर्शकों ने आनंद उठाया। कक्षा 8,9 की गर्ल्स द्वारा प्रस्तुत एक्रोबिक्स ने भी तालियां बटोरी।स्पोर्ट्स मीट में सिंपल रेस, होल्ड बैलून रेस, पेन पेपर रेस, 3 लैग रेस, बकेट बैलेंस रेस , लेमन रेस, हर्डल रेस आदि में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों के माता-पिता ने भी उत्साह दिखाते हुए रेस में भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों को ट्रॉफी ट्रॉफी प्रदान की गई ।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि खेल जीवन में उत्साह को बढ़ाते हैं तथा शरीर और दिमाग के समन्वय को श्रेष्ठ रूप से तैयार करते हैं। आज के आधुनिक युग में खेल विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है जिसके द्वारा वह शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं विद्यार्थी किसी खेल में माहारत हासिल कर लें तो उसे अपने करियर के रूप में भी अपना सकते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि गत वर्षो से निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी का संचालन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थी विभिन्न खेलों में प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय के नाम को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर प्रीति सिंह प्रदीप रामावत ने विशेष भूमिका निभाई तथा मंच संचालन बंदना गैरा ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version