लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
शीतलगच्छ यश गुरूणी प्रोत्साहन महिला मंडल का रंगारंग आयोजन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
दीपों की रौशनी, स्नेह की गर्माहट और हंसी की गूंज से मंगलवार को यश विहार प्रांगण जगमगा उठा, जब शीतलगच्छ यश गुरूणी प्रोत्साहन महिला मंडल की बहनों ने मिलकर दीपावली स्नेह मिलन समारोह उल्लासपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र जाप, यश चालीसा और मंगल प्रार्थना से हुई।
मंडल की अध्यक्ष रेखा नानेचा ने आत्मीय शब्दों में सभी बहनों का स्वागत किया, जबकि कार्याध्यक्ष नीता बाबेल ने सभी बहनों का अभिनंदन करते हुए स्नेहभरे रिटर्न गिफ्ट भेंट किए, जिससे दीपोत्सव का उल्लास और बढ़ गया।
खेल, मुस्कान और पुरस्कारों से सजा कार्यक्रम
कार्यक्रम के प्रारंभ में हेमलता खेराडा, मंजू बाफना और कविता सूर्या ने परंपरागत कंकू टीका और गुड़ मांगलिक से बहनों का स्वागत किया।
लाड मेहता, अन्नू बाफना, रजनी सिंघवी, वंदना लोढ़ा और कोषाध्यक्ष मैना बाफना के संयोजन में तंबोला, चम्मच रेस और रिंग गेम जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया, जिनसे माहौल में उत्साह और मुस्कान फैल गई।
विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
मंत्री राखी खमेसरा ने बताया कि आयोजन मंजू पोखरना और बलवीर चोरडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में दिनेश गोखरू, सुशील चपलोत, भूपेंद्र पगारिया, विनोद चौधरी और श्याम चौहान जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने महिला मंडल की गतिविधियों की प्रशंसा और उत्साहवर्धन किया।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
कार्याध्यक्ष नीता बाबेल ने बताया कि बड़ी संख्या में बहनों की सक्रिय भागीदारी से यह स्नेह मिलन कार्यक्रम यादगार बन गया।
कार्यक्रम में रश्मि लोढ़ा, दीपा सिसोदिया, सरिता खमेसरा, हर्षा खमेसरा, मधु कोठारी, सुमन चंडालिया, कल्पना पगारिया, मंजू चपलोत, कविता चपलोत, साधना भंडारी, शकुंतला अंचलिया, अंजु रांका, संजू रांका, कान्ता सोनी, अंगूरबाला पीपाड़ा, बिंदु धूपिया, प्रकाश बाबेल, इंदु लोढ़ा, सुनिता बोरदिया, रेखा चौधरी, अंजु भंडारी, सुशीला बिलवाडिया, अमिता खारीवाल, विनिता पोसवालिया, मधु सिसोदिया, सुशीला गोखरू, निशा कांकरिया सहित अनेक बहनों ने भाग लिया।
दीपावली स्नेह मिलन का यह आयोजन स्नेह, हंसी और उमंग के बीच पारस्परिक सहयोग और सौहार्द का प्रतीक बन गया, जिसमें महिला मंडल ने सामूहिक एकता और संस्कारों की भावना को सुंदर रूप से अभिव्यक्त किया।
















































