लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल): तीन दिवसीय नोबल प्रीमियर लीग (एनपीएल) इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साह और गरिमा के साथ समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में 13 इंग्लिश मीडियम स्कूलों की टीमें हिस्सा लीं।
फाइनल मुकाबले में मेजबान नोबल इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि स्टीवर्ड मॉरीशस स्कूल उपविजेता रही। विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की नकद राशि संस्थापक दलपत सिंह रुणिचा द्वारा प्रदान की गई।
समापन समारोह में दलपत सिंह रुणिचा ने कहा, “खेल में हार-जीत से ज्यादा बच्चों का अच्छा प्रदर्शन और खेल भावना महत्वपूर्ण है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है और छुपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है।”
टूर्नामेंट के दौरान मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट अंपायर सहित कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सभी खिलाड़ियों को निःशुल्क ट्रैक-सूट देकर सम्मानित किया गया।
मैचों की रोचक कॉमेंट्री पवन ठाकुर और मनोज स्वामी ने की, जबकि आयोजन का संचालन सुरेश जैन, राहुल बाहेती, विनोद साहू, पलक राठी, अंजली ओझा और राज खटीक के निर्देशन में हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य भगवान दास वर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पाराशर, संचालक हर्षवर्धन सिंह राठौड़ और पीसी जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह टूर्नामेंट बच्चों के खेल और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ स्कूल क्रिकेट को नया मंच प्रदान करने वाला रहा।


















































