लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
देवउठनी एकादशी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
पादूकलां (नागौर)
देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर कस्बे के मेला मैदान स्थित सियाराम धाम परिसर में रविवार को भव्य गुरु-शिष्य दीक्षा समारोह का आयोजन हुआ। भगवान शनि देव और नर्मदेश्वर महादेव की पावन उपस्थिति में महामंडलेश्वर श्री संतदासजी महाराज ने आश्रम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजाराम दासजी महाराज को विरक्त दीक्षा प्रदान की।
इस अवसर पर वन भीम की पुनः स्थापना की गई और गुरु-शिष्य परंपरा को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।
संत-महात्माओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में नागौर के मोनी बाबा ओकारदासजी महाराज, अजमेर के नारायणदासजी महाराज, महंत राधादास त्यागी महाराज, पुष्कर कोठी के रामस्वरूप दासजी महाराज, जेठाना के लक्ष्मदासजी महाराज, तथा पुष्कर हनुमानगढ़ी के रामकिशोर दासजी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।
श्रद्धा और आस्था का संगम
धार्मिक आयोजन में एडवोकेट आचार्य शिक्षा शास्त्री रामकिशोर दाधीच, हरिराम जांगिड़, विशिष्टि पाराशर, रामगोपाल व्यास, रामनरेशदास वैष्णव, पवन सिंह, सुभाषचंद सैन, राजकरण सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
समारोह में भक्ति, साधना और गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली।