लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
“समाज में प्रोफेशनल्स की सेवाओं की सराहना कई मायनों में महत्वपूर्ण” — प्रवीण चौधरी
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल)
वीर सेवा संघ, भीलवाड़ा द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन विद्यासागर वाटिका में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर सेवा संघ के चेयरमैन सुभाष हुमड, संरक्षक एन.सी. जैन, सनत अजमेरा, अजय झांझरी, प्रवीण चौधरी, सुरेश कोठारी, वाइस चेयरमैन नरेश गोधा, राजकुमार सेठी और मुकेश पटौदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
134 प्रोफेशनल्स हुए शामिल
समारोह में दिगंबर जैन समाज के आरएएस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट, सीए, सीएस, पत्रकार, टीचर और बैंकर्स सहित लगभग 134 प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। इस अवसर पर दिगंबर जैन प्रोफेशनल फोरम का प्रथम अधिवेशन भी आयोजित किया गया।
समाज में प्रोफेशनल्स की भूमिका अहम — प्रवीण चौधरी
अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रवीण चौधरी ने कहा कि समाज में प्रोफेशनल्स द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। यह उनके समर्पण, विशेषज्ञता और समाज के प्रति योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक है।
आरएएस चयनित प्रतिभाओं का अभिनंदन
कार्यक्रम में हाल ही में आरएएस परीक्षा में चयनित सुरभि जैन और आंशिका जैन का सामाजिक अभिनंदन किया गया।
समारोह में प्रातःकाल समय पर उपस्थित रहने वाले सदस्यों को विनोद फंडोत और किरण फंडोत परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया।
संस्था के आगामी कार्यक्रम और निर्णय
संस्था के चेयरमैन सुभाष हुमड ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सीमा जैन गोधा, प्रदीप जैन लुहाड़िया, प्रतीक शाह, और विभोर गोधा ने भी अपने विचार साझा किए।
समारोह में 600 से अधिक सदस्य रहे उपस्थित
समारोह का संचालन दिलीप अजमेरा एवं याचिका चौधरी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील पाटनी, अजय बाकलीवाल, संजय झांझरी, दिलीप अजमेरा और यूथ विंग का विशेष योगदान रहा।
मंगलाचरण वीणा मंगल, मीना जैन और नीना पंचोली द्वारा प्रस्तुत किया गया।
