Home accident सिरोही में बदमाशों का आतंक, वाहन चालकों पर हमला

सिरोही में बदमाशों का आतंक, वाहन चालकों पर हमला

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिरोही। जिले के रोहिड़ा-कोटड़ा मार्ग पर गोपाला बेड़ा के पास शुक्रवार को बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने कई वाहनों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सड़क से गुजर रहे करीब 4 से 5 वाहनों पर हमला कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस घटना से राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बिजोन पुत्र विनोद कुमार, निवासी स्वरूपगंज तथा भूपेंद्र पुत्र मानाराम, निवासी बोरूबुज के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए स्वरूपगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version