लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भव्य स्वागत
जोधपुर। पहुँचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का शनिवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद शेखावत, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर की पौत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रणकपुर रवाना हुए।
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने SIR योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर करारा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि SIR किसी एक या दो राज्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे देश के सभी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
शेखावत के अनुसार, योजना की शुरुआत पाँच राज्यों से की गई थी और अब धीरे-धीरे अन्य राज्यों को भी इसमें जोड़ा जा रहा है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर “अनावश्यक राजनीति” कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्यों को राजनीतिक चश्मे से देखा है।
शेखावत ने आगे कहा कि कांग्रेस ने “वंदे मातरम” जैसे राष्ट्रीय गीतों को भी बार-बार कमजोर करने और तोड़-मरोड़ कर पेश करने का प्रयास किया है।


















































