- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियांबड़ी: रियांबड़ी उपखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के लिए SDM सूर्यकांत शर्मा की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित हुई। इसमें भाजपा व कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया।
भाजपा से नगरपालिका उपाध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, महेन्द्र नाथ योगी, और कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी, तथा किसनाराम ढाका उपस्थित रहे।
बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण और अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक सहयोग पर चर्चा हुई।
- Advertisement -















































