Home latest श्वांस रोगियों के लिए खीर में दवा का निःशुल्क वितरण 6 अक्टूबर...

श्वांस रोगियों के लिए खीर में दवा का निःशुल्क वितरण 6 अक्टूबर तक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल

शरद पूर्णिमा के अवसर पर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्री श्री 1008 श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट वालों की ओर से श्वांस रोगियों के लिए विशेष दवा का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। यह दवा खीर में मिलाकर दी जाती है और रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।

समिति से जुड़े अशोक कुमार चेचाणी ने बताया कि श्वांस रोगी 6 अक्टूबर 2025 तक इन्द्रा मार्केट स्थित कार्यालय से यह दवा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दवा का सेवन करने से पहले रोगी को कम से कम 6 घंटे का उपवास रखना आवश्यक है। खीर के साथ दवा लेने से इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है और रोगियों को विशेष लाभ मिलता है।

रक्तदान शिविर का आयोजन

चेचाणी ने यह भी जानकारी दी कि इसी क्रम में 5 अक्टूबर को सांगानेर स्थित महेश भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवा और जनहितकारी कार्यक्रमों में इन्द्रा मार्केट वालों की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version