Home latest श्री राम गौशाला में भव्य गौ चिकित्सालय का शिलान्यास

श्री राम गौशाला में भव्य गौ चिकित्सालय का शिलान्यास

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

ओम प्रकाश सैनी

लोसल (सीकर)। श्रीराम गौशाला परिसर में रविवार को भव्य गौ चिकित्सालय का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर किया गया। यह चिकित्सालय श्रीरामनिवास साबू पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, बेंगलुरु द्वारा निर्मित कराया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में धोद विधायक गोरधन वर्मा ने गौशाला परिसर में विधायक कोटे से निर्मित ब्लॉक का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में गौशाला पदाधिकारियों, भामाशाहों और स्थानीय लोगों ने चिकित्सालय निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं का साफा, माला और सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया।

विधायक गोरधन वर्मा ने गौशाला परिसर में पर्याप्त रोशनी के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने की घोषणा की। वहीं नारायण सिंह नरूका ने गौशाला में कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा आर.पी. पंसारी जनसेवा ट्रस्ट, कोलकाता की ओर से गौशाला को एक एम्बुलेंस देने की घोषणा भी की गई।

गौशाला प्रतिनिधियों ने बताया कि गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का स्थायी फंड तैयार किया जा रहा है, जिसका उपयोग आपात स्थितियों और संचालन कार्यों में किया जाएगा। इस फंड में सबसे पहले भंवरलाल मंगरासी ने ₹1 लाख देने की घोषणा की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version