लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
– 14 सितम्बर, विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर में होगी श्री माहेश्वरी समाज की 59वीं सामूहिक गोठ एवं महेश मेला
जूठन नहीं छोड़ने का देंगे सामूहिक संदेश
जयपुर। श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर की 59वीं सामूहिक गोठ एवं महेश मेला रविवार, 14 सितम्बर को शाम 6 बजे विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित होगा। इस बार आयोजन का मुख्य संदेश रहेगा— “उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में”।
समाज के अध्यक्ष उमेश सोनी ने बताया कि सामूहिक गोठ केवल मेल-मिलाप का अवसर ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक माध्यम भी है। भगवान महेश की झांकी विशेष आकर्षण रहेगी।
जूठन नहीं छोड़ने का देंगे सामूहिक संदेश
महामंत्री सीए. रोहित माहेश्वरी (परवाल) ने बताया कि गोठ के दौरान जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प कराया जाएगा। हर दाने को प्रसाद मानकर ग्रहण करने का संदेश दिया जाएगा और इस अभियान को रोचक बनाने के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी रखे गए हैं।
महेश मेलेमें महेश मेरे में माहेश्वरी समाज के बंधु लेंगे दाल ,बाटी चूरमें का आनंद
