Home rajasthan श्री कल्याणेश्वर महादेव जी मंदिर में हुआ सहस्त्रघट जलधारा का आयोजन

श्री कल्याणेश्वर महादेव जी मंदिर में हुआ सहस्त्रघट जलधारा का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर ।। मांग्यावास रोड, मानसरोवर स्थित मूण्ड नगर कॉलोनी के श्री कल्याणेश्वर महादेव जी मंदिर में आज श्रद्धा और आस्था के वातावरण में सहस्त्र घट जलधारा का आयोजन हुआ।

श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने बारी-बारी से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया। पंडित मोहनलाल शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई गई, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

कॉलोनी वासी श्रद्धा से हुए कार्यक्रम में शामिल

भक्तजनों ने शिव महादेव के समक्ष आस्था और समर्पण भाव से जल अर्पित कर अपने और समाज के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन विशेष रूप से सफल और भावपूर्ण रहा।

महा आरती के साथ संपन्न सहस्त्र घट

शाम को महा आरती के साथ भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया । उसके बाद सभी लोगों ने भोजन पर शादी ग्रहण की।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version