श्री गंगानगर से जयपुर जा रही बस टकराई 5 की मौत

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्री गंगानगर।  राजस्थान के श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया… जहां एक प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई… जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 7 बजे रावतसर के पास बामसर इलाके में हुआ…

बताया जा रहा है कि श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही एक प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़ी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी।

इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य ट्रॉली से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई… टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई… जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम संजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया… उन्होंने बताया कि बस प्राइवेट थी और श्रीगंगानगर से जयपुर के लिए रवाना हुई थी… लेकिन रास्ते में ही यह बड़ा हादसा हो गया।

- Advertisement -
Previous articleखुशियों की बारात… और अचानक मातम में बदल गई
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here