श्रीगंगानगर में पेट्रोलिंग के दौरान सड़क हादसे में थानाधिकारी ज्योति नायक की मौत

0
55
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर। शहर में सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में थानाधिकारी ज्योति नायक का निधन हो गया। घटना पायल थिएटर के पास की है, जहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

थानाधिकारी ज्योति नायक की मौके पर ही मौत

हादसा इतना भीषण था कि थानाधिकारी ज्योति नायक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसकी पहचान खाजूवाला निवासी के रूप में हुई है।

शहर कोतवाल प्रतिपाल सिंह ने बताया कि कार अत्यधिक तेज गति से आई और गश्त कर रही पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) सहित वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घायलों का उपचार जारी है।

इस हादसे से पुलिस विभाग और शहर में शोक की लहर है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here