श्री डबल शंकर महादेव मंदिर की 22वी कावँड़ कलश यात्रा 3 अगस्त को

0
127
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । श्री डबल शंकर महादेव मंदिर की 22वी कावँड़ कलश यात्रा 3 अगस्त 2025 रविवार को गलता तीर्थ से निकाली जाएगी । कलश यात्रा के संयोजक शरद खण्डेलवाल,ज्योति खण्डेलवाल, पूर्व मेयर,रामबाबू अग्रवाल, सहसंयोजक,राजेन्द्र खण्डेलवाल, सहसंयोजक ने बताया कि कावड़ यात्रा प्रात: 6:00 बजे गलता से रवाना होकर चौडा रास्ता स्थित द्वारकाधीश मंदिर पहुंचेगी । वहां से प्रातः 9:00 बजे 1100 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ कावड़ कलश यात्रा त्रिपोलिया बाजार ,छोटी चौपड़ ,किशनपोल बाज़ार ,इंदिरा बाजार, रायसर प्लाजा के बाहर से होते हुए बाबा हरिशचंद्र मार्ग स्थित डबल शंकर महादेव मंदिर पहुंचेगी ,जहां डबल शंकर महादेव का गलता तीर्थ व हरिद्वार से लाये जल से अभिषेक किया जाएगा ।

यह कार्यक्रम  सभी भक्तजनो के सहयोग से ही 21 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा है ।  सभी का तन, मन व धन से हमेशा इस कार्यक्रम में सहयोग प्राप्त होता है । हर साल की तरह इस साल भी डबल शंकर महादेव की कावँड कलश यात्रा हमेशा की तरह धुमधाम से निकले हम सब को मिलकर इसके लिए प्रयास करना होगा ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here