लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा में 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली भव्य यात्रा
उनियारा | दुर्योधन मयंक
उनियारा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ पर गुरुवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
श्री प्याल के बालाजी मंदिर से हुई शुरुआत
कलश यात्रा की शुरुआत सुबह 8 बजे श्री प्याल के बालाजी मंदिर से हुई, जो मुख्य बाजार और कटला गेट होते हुए गढ़ रोड स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर तक पहुंची।

51 महिलाओं ने धारण किए कलश
यात्रा में 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से जयकारे लगाए। श्रद्धालु भजनों की धुनों पर नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कथा का आयोजन
श्री चारभुजा नाथ मंदिर में 2 मार्च से 9 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन पंडित श्री राहुल पाराशर (दांतरदा वाले) द्वारा किया जाएगा।

आयोजन समिति का संदेश
श्री चारभुजा नाथ महिला मंडल की आशा शर्मा ने बताया कि यह कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी भाग ले रहे हैं।


















































