लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जलदाय विभाग के अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह ) – श्रीकरणपुर में लंबे समय से पेयजल में हो रही गड़बड़ी और दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर कस्बे के नागरिकों में रोष देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर आज पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जुगल सैन, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद रणवीर राठौड़, रमेश दायमा, पूर्व पार्षद जयभगवान मानवनी, सेवानिवृत्त एसडीओ भंवर लाल पंवार, रेल संघर्ष समिति के अरुण कौशिक, हरदेव सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी अवतार सिंह, भाजपा नेता जुगल यादव, मनदीप सिंह, रमेश गुप्ता, केशव खिरवाट, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिकों का शिष्टमंडल जलदाय विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता से मिला।
नागरिकों ने अधिकारियों को दूषित पानी की सप्लाई पर गहरा रोष व्यक्त किया और शीघ्र स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने, पानी की डिग्गियों के निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने, और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
जलदाय विभाग के अधिकारियों ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी और डिग्गियों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।
इस बैठक में नागरिकों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे और सशक्त आंदोलन करने को तैयार हैं।



















































