लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ ,श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर। में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारी जिला अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर गहन मंथन कर रहे हैं। चर्चा है कि या तो वर्तमान जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी को दोबारा मौका दिया जा सकता है, या फिर पार्टी किसी मजबूत सिख चेहरे पर दांव लगा सकती है।
संभावित दावेदार:
-
युवरेन्द्र सिंह यूरी: पंचायत समिति के पूर्व प्रधान, सिख समुदाय में गहरी पैठ और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता।
-
विधायक रुपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर: क्षेत्र में सर्वमान्य नेता, सिख समुदाय में प्रभावशाली और पार्टी के वरिष्ठ चेहरा।
-
अंकुर मगलानी: वर्तमान जिलाध्यक्ष, संगठन में अनुभव और पार्टी नेतृत्व के नजदीकी माने जाते हैं।
श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में सिख मतदाताओं की अहम भूमिका को देखते हुए, कांग्रेस आलाकमान किसी मजबूत सिख चेहरे को जिला अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूती देना चाहता है। सूत्रों के अनुसार, आलाकमान का यह फैसला आने वाले चुनावों में पार्टी की स्थिति को सुदृढ़ कर सकता है।
कांग्रेस के लिए यह नियुक्ति केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखी जा रही है। पार्टी अन्य जिलों की तरह श्रीगंगानगर में भी जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संतुलन साधने की कोशिश में है।













































