Home latest श्री शिव महापुराण कथा स्थगित, शीघ्र घोषित होंगी आयोजन की नई तिथि

श्री शिव महापुराण कथा स्थगित, शीघ्र घोषित होंगी आयोजन की नई तिथि

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा ।
धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार होने जा रही श्री शिव महापुराण कथा (9 से 15 सितम्बर, मेडिसिटी ग्राउंड) का आयोजन भारी बारिश के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए यह निर्णय लिया गया है। आयोजन की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

समिति ने लिया निर्णय

कथा आयोजन के सूत्रधार श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज, आयोजन समिति अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी और कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने सिहोर स्थित पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रतिनिधियों से चर्चा कर नई तिथि घोषित करने की बात कही है।

तैयारियों पर असर

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि कथा आयोजन को लेकर भीलवाड़ा में विशेष उत्साह था और लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही थीं।

  • कथा स्थल पर वाटरप्रूफ डोम लगाने का कार्य शुरू हो चुका था।

  • श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग, भोजन और आवास व्यवस्था की भी विशेष तैयारियां की गई थीं।

लेकिन शुक्रवार और सोमवार को हुई भारी बारिश से मेडिसिटी ग्राउंड में पानी भर गया। निकासी कार्य के बावजूद मैदान पुनः जलमग्न हो गया, जिसके चलते आयोजन समिति ने बैठक कर कथा को स्थगित करने का निर्णय लिया।

समिति की बैठक

महन्त बाबूगिरी महाराज और विधायक अशोक कोठारी की मौजूदगी में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान परिस्थितियों में 9 से 15 सितम्बर तक कथा आयोजन संभव नहीं है। नई तारीख शीघ्र तय कर आयोजन किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारी उपस्थित

बैठक में कथा समिति के संयोजक गजानंद बजाज, महासचिव पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, पंडित अशोक व्यास, रजनीकांत आचार्य, मंजू पोखरना, बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वरलाल ईनाणी, जगदीश वैष्णव, पवन पंवार, कैलाश सोनी, सत्यनारायण गुगगड़, भवानीशंकर शर्मा, ललित सोमानी सहित कई सदस्य मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version