लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
कमजोर माहेश्वरी परिवारों को शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी : पूर्व सभापति रामपाल सोनी
अल्प वर्ग के 132 परिवारों को कराया गया निःशुल्क बीमा, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
श्री नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा की साधारण वार्षिक आमसभा रामेश्वरम भवन, हरणी महादेव रोड पर आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष केदार गगरानी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, कैलाश कोठारी, राधेश्याम सोमाणी, जगदीश कोगटा, अनिल बांगड़, अशोक बाहेती, राजेंद्र कचोलिया, एडवोकेट केदारमल जागेटिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
शिक्षा और चिकित्सा पर होगा विशेष ध्यान
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने कहा कि कमजोर माहेश्वरी परिवारों को शिक्षा और चिकित्सा की सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि महासभा और संबंधित संगठनों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, शैक्षणिक छात्रवृत्तियाँ, विधवा पेंशन जैसी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
सोनी ने कहा —
“शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और विकास का सबसे मजबूत माध्यम है। जिस समाज में शिक्षा और चिकित्सा की सुविधा है, वही समाज प्रगति की राह पर अग्रसर होता है।”
उन्होंने जाजू ट्रस्ट और बद्रीलाल सोनी शिक्षा केंद्र की योजनाओं की जानकारी देते हुए विशेष आईएएस अभियान की प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
132 परिवारों को निःशुल्क बीमा योजना का लाभ
सभा के दौरान महासभा की योजना के अंतर्गत अल्प वर्ग के 132 परिवारों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क बीमा उपलब्ध कराया गया।
यह योजना आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिसके लिए समाजजन अपने-अपने क्षेत्रीय प्रभारी से संपर्क कर लाभ ले सकते हैं।
महेश नवमी के कार्यक्रमों का अनुमोदन
सभा में कोषाध्यक्ष गोपाल नराणीवाल ने महेश नवमी 2025 की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
साथ ही मंत्री संजय जागेटिया ने गत वर्ष आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी।
राधेश्याम सोमानी ने महेश नवमी पर विभिन्न गतिविधियों में सहयोग देने वाले भामाशाहों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उपस्थित गणमान्यजन
इस अवसर पर प्रहलाद राय लढ़ा, सत्येंद्र बिरला, सुरेश कचोलिया, राजेंद्र पोरवाल, महेंद्र काकानी, अतुल राठी, अभिजीत शारदा, प्रहलाद नुवाल, महावीर समदानी, डॉ. सुमन सोनी, भारती बाहेती, सोनल माहेश्वरी, अर्चित मुंदड़ा, अंकित लाखोटिया सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, महिला सदस्याएं एवं क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष-मंत्री उपस्थित रहे।
