- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कोटपुतली। ग्राम पुरुषोत्तमपुरा स्थित श्री जगन्नाथ गौशाला में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गौ सेवार्थ धमाल एवं विशाल पौषबड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कप्तान सिंह राजपूत ने की।
इस मौके पर गायक जयराम ठेकला और उनकी पार्टी एवं नाट्य कलाकार पपली लखेरा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। भामाशाहों द्वारा गौमाता को चारा, पशु आहार और गुड़ अर्पित कर गौ सेवा की गई।
भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में भोग लगाकर विशाल पौषबड़ा प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में गौ सेवार्थ सुन्दरकाण्ड समिति के जितेन्द्र जोशी, प्रदीप जिंदल, अशोक शर्मा, विश्वनाथ सोनी, सीताराम अग्रवाल, विनोद जोशी, रजनीश गोयल, गौतम सिंह शेखावत, विजय गोयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- Advertisement -















































