Home latest श्री चारभुजा नाथ गीता सत्संग समिति ने निकाली मासिक हरि नाम प्रभात...

श्री चारभुजा नाथ गीता सत्संग समिति ने निकाली मासिक हरि नाम प्रभात फेरी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। शहर में श्री चारभुजा नाथ गीता सत्संग समिति द्वारा मासिक हरि नाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। गीता समिति के बलभद्र सिंह नरूका और रमेश जांगिड़ ने बताया कि समिति के सदस्यों और भक्तों ने अलसुबह 5 से 6 बजे तक कीर्तन कर राम नाम संकीर्तन किया।

सत्संग प्रेमियों का स्वागत बलभद्र सिंह ने तिलक और दुपट्टा पहनाकर किया। श्रद्धालुओं ने गीता भवन में भगवान श्री कृष्ण और भगवद गीता की आरती उतारी। वहीं, रवि शंकर शर्मा ने भगवद गीता के तेहरवे अध्याय का भावार्थ विस्तारपूर्वक समझाया।

प्रभात फेरी रामधुनी करते हुए मुख्य बाजार से रघुनाथ जी मंदिर पहुँची। भक्तों ने ढोलक और मजीरे की थाप पर नाचते-गाते हरी नाम संकीर्तन किया। इसके बाद फेरी सोगानी की गली, माली मोहल्ला होते हुए क्षारबाग स्थित रामद्वारा पहुँची। मंदिर में भक्तों ने बारी-बारी से आरती उतारी और भगवान राम के जयकारों से परिसर गूँज उठा।

इस अवसर पर केले और मिश्री मावा की प्रसादी भी वितरित की गई। प्रभात फेरी में रामद्वारा सेवा समिति के सदस्य, भक्तगण और मोहल्ले के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। आयोजन में 5 वर्ष के बच्चों से लेकर बुजुर्ग भक्त तक बड़ी संख्या में गीता सत्संग मंडल से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version