लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
“न चढ़ता है पैसा, न चढ़ता है दान — ऐसा है श्री बाबाधाम”
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल।
भीलवाड़ा | श्री बाबाधाम में आयोजित वार्षिक रक्तदान शिविर में इस वर्ष भी भक्तों और सेवादारों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भगवान के जयकारों के साथ शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। सुबह से ही रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करनी पड़ी। शिविर में कुल 271 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने पूर्व में आयोजित बैठक में सभी सेवादारों को रक्तदान शिविर की जिम्मेदारियां सौंप दी थीं। शिविर के दिन श्री महात्मा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की गईं।
वर्षों से परंपरा बन चुका है रक्तदान शिविर
श्री बाबाधाम के मीडिया प्रभारी राजेश नैनावटी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इसी माह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में सेवादारों के परिवारों के साथ-साथ नियमित दर्शनार्थी भक्तों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर कई रक्तवीरों ने अपने नियमित रक्तदान की परंपरा को आगे बढ़ाया।
-
विनीत अग्रवाल ने 23वीं बार
-
कृष्णा अग्रवाल ने भी रक्तदान किया
-
रामचन्द्र मुंदड़ा ने 70वीं बार
-
प्रमोद कुमार तोषनीवाल ने 49वीं बार
-
ओमप्रकाश काबरा ने 36वीं बार
-
स्वरम त्रिपाठी ने 13वीं बार
-
राहुल साहू ने 9वीं बार रक्तदान किया
संग्रहित रक्त यूनिट्स का उपयोग दुर्घटना पीड़ितों, गरीब एवं बेसहारा मरीजों के उपचार में किया जाएगा।
नववर्ष कैलेंडर का भी हुआ विमोचन
रक्तदान शिविर के अवसर पर नववर्ष कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत बनवारी शरण कांठिया बाबा, महंत योगगुरु कल्किराम, पूर्व सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल सहित कई समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महाआरती व देशभर में कैलेंडर वितरण
कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने विशेष महाआरती में भाग लिया। आरती के दौरान कैलेंडरों का वितरण किया गया, जिन्हें देशभर के भक्तों तक भी भेजा गया। भक्तजनों में उत्साह और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला।
सभी सेवादारों और भक्तों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्ष में रक्तदान शिविर को और भी व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की सेवा की जा सके।


















































