श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 का शुभारंभ

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 3 से 28 सितम्बर तक होंगे विविध आयोजन

जोधपुर। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5151वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन संस्थान द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 का शुभारंभ 3 सितम्बर को रातानाडा श्री गणेश मंदिर में विधिविधानपूर्वक पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर जयंती महोत्सव समिति की पूरी टीम ने गणेश जी को निमंत्रण देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।


साधु-संतों का आशीर्वाद

संस्थान सचिव अनिलकुमार सिंघल एवं जयंती संयोजक राकेश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में अक्षरधाम मंदिर से पधारे स्वामी प्रेमयोग जी, स्वामी शील वत्सल जी, प्रकाश गुप्ता एवं महेश जी ने जयंती टीम को आशीर्वाद दिया और 23-24 सितम्बर को होने वाले महायज्ञ तथा मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।


उपस्थित रहे गणमान्य सदस्य

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष उमेश लीला, जयंती संयोजक राकेश बंसल, सह संयोजक अरविंद अग्रवाल एवं अरुण सिंघल सहित बड़ी संख्या में अग्रसेन समाज के पदाधिकारी, सदस्य और महिलाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशन बंसल, राजन अग्रवाल, हरि अग्रवाल, पवन अग्रवाल, घनश्याम सराफ, अमित अग्रवाल, आनंद गर्ग, सुजीत पोद्दार, निखिल गुप्ता, रमन सिंघल, विनोद सिंघल, एस.पी. गर्ग, जे.पी. गर्ग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिला वर्ग से सुमित्रा लीला, गायत्री अग्रवाल, उमा अग्रवाल, मीनल पोद्दार, सरोज गुप्ता, रोशनी गुप्ता, नेहा, रेखा मुरारका, अंजलि, अनिता अग्रवाल, किरण अग्रवाल, निर्मला गर्ग, ट्विंकल और निराली ने भागीदारी की।


जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम

जयंती सह संयोजक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में कई प्रमुख कार्यक्रम होंगे:

  • 14 सितम्बर – श्री अग्रसेन मेला

  • 16 सितम्बर – सुंदरकांड पाठ

  • 20 सितम्बरअग्रप्रतिभा सम्मान एवं यंग अचीवर अवार्ड

  • 21 सितम्बर – भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं पारितोषिक वितरण समारोह

  • 25-26 सितम्बर – भव्य डांडिया रास

  • 28 सितम्बर – शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here