Home politics शोर्ट कट माध्यम से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर...

शोर्ट कट माध्यम से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते- डॅा. हर सहाय मीणा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

विद्या दान से रोशन होगा भविष्य: घाटा (बस्सी) पुस्तकालय में प्रतियोगी पुस्तकों का वितरण

घाटा-बैनाडा (बस्सी)। श्री लक्ष्मी नारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट कानडियावाला (जमवारामगढ़)जिला जयपुर द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय घाटा (बस्सी)में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पुस्तकें भेट की गई ।

ट्रस्ट अध्यक्ष सुमन मीणा ने बताया कि अन्न दान परम दान है परंतु विद्या दान उत्तम दान है । विद्या दान करने से जीवन भर के लिए संतुष्टि मिलती है ।अत: प्रतियोगी परीक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए सक्षम व्यक्तियों द्वारा मार्गदर्शन के साथ साथ आवश्यकतानुसार पुस्तकें उपलब्ध करानी चाहिए ।
विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए ।

ट्रस्ट संरक्षक आई ए एस अधिकारी डा हर सहाय मीणा ने सार्वजनिक पुस्तकालय घाटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने के बाद लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से मेहनत करनी चाहिए । विद्यार्थियों को इतनी मेहनत करनी चाहिए कि सफलता आपके कदम चूमें ।आप नियमित रूप से अपनी पढ़ाई करेंगे तो हर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे ।
मेहनती विद्यार्थियों की सफलता में कोई भी कारक बाधक नहीं बन सकता ।
इसलिए आप रोजाना एक मंत्र का जाप करें और वो मंत्र है मेहनत-मेहनत-मेहनत ।

इस अवसर पर टीएसएम कार्यकर्ता फूलचंद घाटी,हनुमान प्रजापत आरवाड़ी,मुरारीलाल नाड़ा, पन्नालाल भावपुरा, रोहिताश कानडियावाला, अमित देवड़वाल, एसडीएम डोडा,सन्नी मीणा, रामधन घाटा, विजय आरवाड़ी सहित अनेक टीएसएम कार्यकर्ता एवं ट्रस्टी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version